AntennaPod

AntennaPod

de.danoeh.antennapod

⭐ कोई रेटिंग नहीं · ⬇ 1

संस्करण
3.11.4
आकार
11 MIB
Android
Android 5.0+
अपलोड किया गया
2026-08-10
AntennaPod एक पॉडकास्ट मैनेजर और प्लेयर है जो आपको BBC, NPR और CNN जैसे बड़े पब्लिकेशन से लेकर छोटे से छोटे पॉडकास्टर के लाखों मुफ्त और गैर-मुफ्त पॉडकास्टों से जोड़ता है। Apple Podcasts डाटाबेस, OPML फाइलों या बस RSS URL का इस्तेमाल करके उनके फीड को आसानी से जोड़ें, आयात करें, और निर्यात करें। एपिसोड डाउनलोड करें, स्ट्रीम करें, या कतार में डालें और फिर अडजस्टेबल प्लेबैक स्पीड, चैप्टर स्पोर्ट, और नींद घड़ी के साथ अपनी मर्ज़ी से उनके मज़े लें। (इंटरवल, 'कितने बार', और Wi-Fi नेटवर्क चुनकर) एपिसोड डाउनलोड करने और (आपके मनपसंद और 'देरी' की सेटिंग के हिसाब से) एपिसोड मिटाने के लिए शक्तिशाली ऑटोमेशन कंट्रोल के साथ मेहनत, बैटरी पावर, और मोबाइल डाटा बचाएं। पॉडकास्ट-प्रेमियों का बनाया हुआ AntennaPod हर मायने में मुफ्त है: ओपन सोर्स, बिना एक पैसे लिए, बिना किसी विज्ञापन के। आयात करें, मैनेज करें और सुनें • कहीं से भी प्लेबैक मैनेज करें: होमस्क्रीन विजेट, सिस्टम नोटिफिकेशन, और इयरप्लग और ब्लूटूथ कंट्रोल • Apple Podcasts, gPodder.net, fyyd या Podcast Index डायरेक्ट्री, OPML फाइलों, और RSS या एटम लिंक से फीड जोड़ें और आयात करें • वैरियेबल प्लेबैक स्पीड, चैप्टर सपोर्ट, प्लेबैक पोजिशन और एक तेज़ नींद घड़ी (रीसेट करने के लिए हिलाएं, वॉल्यूम कम करें जैसे फीचर) के साथ अपने तरीके से सुनने का आनंद लें • पासवर्ड से सुरक्षित फीड और एपिसोड एक्सेस करें ट्रैक करें, शेयर करें, और तारीफ करें • सबसे लाजवाब एपिसोडों को मनपसंद मार्क करें • प्लेबैक इतिहास से या एपिसोड के नाम और जानकारी सर्च करके एपिसोड ढूंढें • सोशल मीडिया और ईमेल, gPodder.net सर्विस, और OPML एक्सपोर्ट के साथ एपिसोड और फीड आसानी से शेयर करें सिस्टम कंट्रोल करें • ऑटो-डाउनलोड पर कंट्रोल रखें: फीड चुनें, मोबाइल नेटवर्क इस्तेमाल ना करें, Wi-Fi नेटवर्क चुनें, फोन चार्ज करते टाइम करें, और कितने बार या इंटरवल सेट करें • कैश किए गए एपिसोड, स्मार्ट सफाई, और मनपसंद फोल्डर सेट करके स्टोरेज मैनेज करें • लाइट और डार्क मोड के साथ अपने मौहोल के हिसाब से अडैप्ट करें • gPodder.net और OPML एक्सपोर्ट के साथ अपने सब्सक्रिप्शन बैकअप करें AntennaPod परिवार से जुड़ें! AntennaPod तरक्की के रास्ते पर है। आप भी मदद कर सकते है, कोड या कमेंट के साथ! हमारे प्यारे फॉरम मेम्बर आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। आप चाहे तो किसी फीचर या पॉडकास्ट सिस्टम के ऊपर भी बात कर सकते है। https://forum.antennapod.org/ AntennaPod का अनुवाद आप जैसे लोग Weblate पर करते है: https://hosted.weblate.org/engage/antennapod
रेटिंग

📱 स्क्रीनशॉट

QR

📲 फ़ोन पर खोलें

इस ऐप पेज को खोलने के लिए फ़ोन कैमरे से QR कोड स्कैन करें।

🕘 संस्करण इतिहास

3.11.4 11 MIB · Android 5.0+ · 2026-08-10

✨ मिलते-जुलते ऐप

💬 टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें।

WebHits.lt visitor counter